Thursday, 18 June 2015
Monday, 15 June 2015
स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें
* कहीं भी बाहर से घर आने के बाद, किसी बाहरी वस्तु को हाथ लगाने के बाद, खाना बनाने से पहले, खाने से पहले, खाने के बाद और बाथरूम का उपयोग करने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। यदि आपके घर में कोई छोटा बच्चा है तब तो यह और भी जरूरी हो जाता है। उसे हाथ लगाने से पहले अपने हाथ अच्छे से जरूर धोएं।
* घर में सफाई पर खास ध्यान दें, विशेषकर रसोई तथा शौचालयों पर। पानी को कहीं भी इकट्ठा न होने दें। सिंक, वॉश बेसिन आदि जैसी जगहों पर नियमित रूप से सफाई करें तथा फिनाइल, फ्लोर क्लीनर आदि का उपयोग करती रहें। खाने की किसी भी वस्तु को खुला न छोड़ें। कच्चे और पके हुए खाने को अलग-अलग रखें। खाना पकाने तथा खाने के लिए उपयोग में आने वाले बर्तनों, फ्रिज, ओवन आदि को भी साफ रखें। कभी भी गीले बर्तनों को रैक में नहीं रखें, न ही बिना सूखे डिब्बों आदि के ढक्कन लगाकर रखें।
* ताजी सब्जियों-फलों का प्रयोग करें। उपयोग में आने वाले मसाले, अनाजों तथा अन्य सामग्री का भंडारण भी सही तरीके से करें तथा एक्सपायरी डेट वाली वस्तुओं पर तारीख देखने का ध्यान रखें।
* बहुत ज्यादा तेल, मसालों से बने, बैक्ड तथा गरिष्ठ भोजन का उपयोग न करें। खाने को सही तापमान पर पकाएं और ज्यादा पकाकर सब्जियों आदि के पौष्टिक तत्व नष्ट न करें। साथ ही ओवन का प्रयोग करते समय तापमान का खास ध्यान रखें। भोज्य पदार्थों को हमेशा ढंककर रखें और ताजा भोजन खाएं।
* खाने में सलाद, दही, दूध, दलिया, हरी सब्जियों, साबुत दाल-अनाज आदि का प्रयोग अवश्य करें। कोशिश करें कि आपकी प्लेट में 'वैरायटी ऑफ फूड' शामिल हो। खाना पकाने तथा पीने के लिए साफ पानी का उपयोग करें। सब्जियों तथा फलों को अच्छी तरह धोकर प्रयोग में लाएं।
* खाना पकाने के लिए अनसैचुरेटेड वेजिटेबल ऑइल (जैसे सोयाबीन, सनफ्लॉवर, मक्का या ऑलिव ऑइल) के प्रयोग को प्राथमिकता दें। खाने में शकर तथा नमक दोनों की मात्रा का प्रयोग कम से कम करें। जंकफूड, सॉफ्ट ड्रिंक तथा आर्टिफिशियल शकर से बने ज्यूस आदि का उपयोग न करें। कोशिश करें कि रात का खाना आठ बजे तक हो और यह भोजन हल्का-फुल्का हो।
* अपने विश्राम करने या सोने के कमरे को साफ-सुथरा, हवादार और खुला-खुला रखें। चादरें, तकियों के गिलाफ तथा पर्दों को बदलती रहें तथा मैट्रेस या गद्दों को भी समय-समय पर धूप दिखाकर झटकारें।
* मेडिटेशन, योगा या ध्यान का प्रयोग एकाग्रता बढ़ाने तथा तनाव से दूर रहने के लिए करें।
* कोई भी एक व्यायाम रोज जरूर करें। इसके लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा दें और व्यायाम के तरीके बदलते रहें, जैसे कभी एयरोबिक्स करें तो कभी सिर्फ तेज चलें। अगर किसी भी चीज के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे तो दफ्तर या घर की सीढ़ियां चढ़ने और तेज चलने का लक्ष्य रखें। कोशिश करें कि दफ्तर में भी आपको बहुत देर तक एक ही पोजीशन में न बैठा रहना पड़े।
* 45 की उम्र के बाद अपना रूटीन चेकअप करवाते रहें और यदि डॉक्टर आपको कोई औषधि देता है तो उसे नियमित लें। प्रकृति के करीब रहने का समय जरूर निकालें। बच्चों के साथ खेलें, अपने पालतू जानवर के साथ दौड़ें और परिवार के साथ हल्के-फुल्के मनोरंजन का भी समय निकालें।

शाम के वक्त वर्कआउट करने के फायदे
सुबह उठते ही जिम जा कर वर्कआउट करना और ऊपर से इस बात की चिंता कि कहीं ऑफिस के लिये लेट ना हो जाए, जैसी आम समस्या बनी रहती है। क्या आपने कभी सोंचा है कि शाम के समय वर्कआउट करने के भी कुछ फायदे हो सकते हैं? शाम के वक्त अक्सर लोग जिम जाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे उनकी बॉडी पहले से ही वार्मअप रहती है और ऑफिस जाने की टेंशन भी नहीं रहती।
अगर आपकी आंख सुबह नहीं खुलती तो आप शाम को भी जिम जा सकते हैं। सुबह की नींद मत खराब कीजिये और शाम को वर्कआउट कीजिये। लेकिन हां, रात को सोने से पहले तुरंत वर्कआउनट ना कर के आएं क्योंकि इससे नींद खराब हो सकती है। इसी बात पर आइये जानते हैं कि शाम को वर्कआउट करने के क्या फायदे हो सकते हैं।
बॉडी को फिट रखने के लिए हर दिन नियमित रूप से वर्कआउट करना जरूरी होता है। वर्कआउट से शरीर, स्वस्थ रहता है और कई बीमारियां भी नहीं होती है। लेकिन अगर आप एक बार में ही स्वस्थ होने की सोचकर ज्यादा वर्कआउट कर लेगें तो हेल्थ सही होने की बजाय खराब हो जाएगी। ज्यादा वर्कआउट करने से आपकी एनर्जी एक बार में ही खर्च हो जाएगी और बॉडी में स्ट्रेस बढ़ जाएगा। अगर आप अपनी बॉडी को हमेशा फिट एंड फाइन रखना चाहते है तो हर दिन, प्रॉपर शेड्यूल के हिसाब से वर्कआउट करें, लेटलतीफी न करें। इससे आपका तन और मन दोनों अच्छे रहते है। ज्यादा वर्कआउट करने से कभी हेल्थ नहीं बनती है और न ही बॉडी को लाभ मिलता है, इससे कई समस्याएं पैदा हो जाती है

Saturday, 13 June 2015
SUGAR TREATMENT
शुगर का इलाज"
१-लहसुन छिला हुआ 25 gm
२-अदरक (ताज़ा) 50 gm
३-पुदीना fresh 50 gm
४-अनारदाना खट्टा 50 gm
२-अदरक (ताज़ा) 50 gm
३-पुदीना fresh 50 gm
४-अनारदाना खट्टा 50 gm
इन चारों चीज़ों को पीस कर चटनी बना लें।
और सुबह, दोपहर और शाम को एक-एक चम्मच खा लें।
पुरानी से पुरानी शुगर, यहाँ तक कि शुगर की वजह से जिस मरीज़ के जिस्म के किसी हिस्से को काटने की सलाह भी दी गयी हो तब भी ये चटनी बहुत फायदेमंद इलाज है।
अगर हो सके तो इसे आगे भी फॉरवर्ड कर दें।
क्या पता किसी ज़रूरतमंद को वक़्त पर मिल जाये।
"शुक्रिया"

6 तरीके जो 7 दिन में पेट को अंदर कर देंगे
उज्जैन।मोटापा एक बीमारी है जो न सिर्फ पर्सनैलिटी खराब करती है बल्कि कई बीमारियों को भी न्योता देता है। मोटापा बढऩे पर हाई ब्लडप्रेशर , कमर दर्द , दिल की बीमारी , घुटने में दर्द जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसीलिए मोटापा कम करते हैं तो डायटिंग करते हैं या घंटों जिम में वर्कआऊट करते हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उनका डाइट चार्ट सही नहीं होता है। अगर खाने पर पूरा ध्यान दिया जाए और थोड़ा वर्कआऊट किया जाए तो वजन को जल्द ही कम किया जा सकता है आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स जिनसे आप सिर्फ सात दिनों में अपना वजन चमत्कारिक रूप से कम कर पाएंगे...
चॉकलेट्स, आलू, अरबी और मीट आदि न खाएं और चावल भी मांड निकाल कर खाएं। ओवर ईटिंग न करें और बीच-बीच में भूख लगे तो सलाद गाजर, खीरा, ककड़ी भूने चने, सलाद, मुरमुरे, रोस्टेड स्नेक्स आदि खा सकते हैं।
रोजाना सुबह और शाम वॉक पर जाएं। कम से कम 4 कि.मी.वॉक करें। लंच के बाद भी कुछ देर जरुर वॉक करें।अगर आप रात में 8:30 बजे के बाद खाना खा रहे हैं, तो चपाती और चावल के बजाय दाल और सब्जियों को प्राथमिकता दें। रात में हल्का खाना खाएं।
टोंड दूध और टोंड दही, पनीर और अन्य सामग्री का इस्तेमाल करें। पानी पेट को ऐसे तत्व से भर देता है, जिसमें कोई कैलोरी नहीं होती। इससे व्यक्ति को पेट भरा होने का अहसास होता है और नतीजतन वह खाने के दौरान कम कैलोरी लेता है।पानी ज्यादा पीना चाहिए और मीठे और हाइकैलोरी वाले खाद्य पदार्थ कम लेने चाहिए।
खाने में ऊपर से नमक न मिलाएं। परंपरागत मसाले सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाते हैं , बल्कि उनमें माइक्रोन्यूट्रिएंट , ऐंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर भी होते हैं। सिर्फ ध्यान रखें कि इन्हें भूनने के लिए ज्यादा तेल का इस्तेमाल न करें।
वजन कम करना चाहते हैं तो ज्यादातर सफेद चीजें ( आलू , मैदा , चीनी , चावल आदि ) कम करें और मल्टीग्रेन या मल्टीकलर खाने ( दालें , गेहूं , चना , जौ , गाजर , पालक , सेब , पपीता आदि ) पर जोर दें।
दिन भर के खाने में सबसे ज्यादा फोकस ब्रेकफास्ट पर होना चाहिए। अक्सर लोग वजन कम करने की धुन में ब्रेकफास्ट नहीं लेते लेकिन रिसर्च कहता हैं कि अगर नियमित रूप से ब्रेकफास्ट लिया जाए तो लंबी अवधि में वजन कम होता है। नाश्ते या खाने में हमेशा एक जैसी चीजें न खाएं , बल्कि बदलते रहें। कभी दूध के साथ दलिया ले सकते हैं या कभी वेज सैंडविच पोहा व उपमा भी ले सकतेे हैं।
Friday, 12 June 2015
5 Secrets to Weight Loss
With the advent of fast food, fast life style there came a silent killer who occasionally made rounds on the daily tabloids. Now we have the whole world talking about it - obesity. People are more aware of it than before and no stone is left unturned to counter-attack it. Most of the common question which comes to us while countering is the way to choose a good path to shred those love handles into six packs or to have a picture perfect summer body.
There can be many ways to lose weight, one can opt for weight training, cardio workouts, circuit trainings but the core ingredients on these paths are dedication, approach, commitment, disciplined lifestyle. Today we look at 5 best secrets that yoga has to offer on weight loss. These tips when put into practice into your regular lifestyle can help you tone your muscles and reduce your weight fast.

Yoga can be considered as a complete package to weight loss as it is not only about yoga poses but about eating habits and considering a good lifestyle for future. Here are the Weight Loss Secrets.
1. The world is not enough :
There is a whole new world waiting for you outside your yoga studio. Treat your yoga practices as incentives or perks. The real test lies in your day-to-day activity and what you eat. For this conditioning of the mind is a must. Observe your food patterns and try to cut down on carbs after sunset. Going light on the tummy might help you to wake up fresh and since you didn’t include carbs in your last meal, you have actually stopped the process of carbs turning into fat, when your body is resting or at sleep.
2. Don’t lose hope, lose weight :
Remember that the layers of fat around the tummy have been added over the years. We tend to loose hope and break away easily from the pattern. The important thing here is to believe in the practice and continuing the practice. Yoga helps to reduce weight over a period of time and not instantly. Our minds are conditioned for quick results these days but we tend to forget that there is no other alternative to sweating it out. Partner with a buddy who can encourage you to work out religiously and vice versa. This will enhance your yoga workouts and they will be more fun.
3. Imagine your body as your bank account :
The no. of calories you intake in a day against the no. of calories you burn in a day gives you the deposit for the day. Try to bridge this gap by reducing the intake and increasing the no. of calories burnt. You require a minimum no. of calories in a day to sustain your life therefore it is not advisable to go on a strict diet. Most of the diets are fads and one tends to put on weight once they are out of it. Hence burning the balanced calories is the way to go. Having meals on time will reduce the pseudo hunger call of the body. Also breakfast like a king, lunch like a queen and dinner should be like a pauper. We tend to reverse the saying which accounts for ample no. of calories unused for the day.
4. Surprise your body :
By doing different yoga poses. For example if you have been doing trikonasana for the abs, try doing the child pose. Working or attacking the muscle from different angles will ensure inch loss. Inch loss cannot be a substitute for weight loss but will help you to get the picture perfect image which we aim to get. Learn new yoga poses for working of same muscle group. Yoga has a variety of poses to offer which can help you add a variety in your workout.
5. Beat the boredom :
With going that extra mile. Many times we tend to get bored with our yoga practices. Thinking that it is not working out or you need a break. Approach your exercises with more intensity and stretch your workout for a longer period of time. This will help you to break the pattern or conditioning of the mind. Make most of the weekends by adding cardio training before your yoga session. Once the body is tuned to your yoga practices, your weight reduction can hit a plateau. These extra long sessions can help to break these plateaus.
These secrets are well known facts but we tend to condition the mind as per our liking and turn a blind face knowing what is best for our bodies. Listening to the body plays an important role, don’t go over the board with excessive work outs or strict diets, balanced mind, body and approach will take you long way.
कैसा है आपका बॉडी मास इंडेक्स
आमतौर पर लोगों को अपना आदर्श वजन कितना हो इसकी जानकारी नहीं होती। बॉडी मास इंडेक्स(बीएमआई) या ऐसे ही फॉर्मूले वजन तय करने के लिए कितने कारगर हैं? क्या कमर और नितंब के अनुपात से आदर्श वजन का पता चल सकता है?
चिकित्सा विज्ञान यह तय कर चुका है कि शरीर की अतिरिक्त चर्बी स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती, लेकिन यह भी उतना ही बड़ा सच है कि अपनी खुराक में वसा को बिलकुल शून्य कर देने के परिणाम भी बहुत बुरे होते हैं। वसा न हो तो शरीर में नर्व सेल्स और हारमोंस ही बनना बंद हो जाएंगे। साथ ही वसा में घुलने वाले कुछ विटामिन भी ऐसे ही बाहर निकल जाएंगे।
इसलिए यह प्रश्न बहुत जटिल हो जाता है कि आखिर कितनी कैलोरी रोज खाएं ताकि आदर्श वजन बरकरार रहे? इसका उत्तर सभी के लिए एक सरीखा नहीं हो सकता। इसलिए जानना जरूरी होगा कि आदर्श वजन कितना है। ऐसे कई चार्ट्स और फॉर्मूले हैं जिनसे शरीर की लंबाई और वजन के अनुपात से आदर्श वजन मालूम किया जा सकता है।
कुछ चिकित्सा पद्धतियों में शरीर की वसा के स्तर को सटीक तरह से नापा जा सकता है। अब चूंकि आपका सही वजन मसल्स मॉस जितना हो इस पर निर्भर करता है इसलिए आदर्श वजन यह हो सकता है।

आदर्श वजन होने का अर्थ यह नहीं है कि आपका शरीर भी आदर्श स्थिति में है। लगभग सभी के शरीर के फीचर्स बदलते रहते हैं। इसीलिए आदर्श वजन एक चिकित्सकीय परिभाषा है जिसका अर्थ यह है कि आपकी उम्र, लिंग और लंबाई के आधार पर आपका वजन इतना होना चाहिए।
चिकित्सक एक अलग आधार पर ही यह तय करता है कि आप मोटे हैं या नहीं। बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), कमर के घेरे और नितंब तथा कमर के घेरे का अनुपात आदि फॉर्मूलों के आधार पर आप मोटे या ओवरवेट हैं या नहीं, तय किया जाता है। किसी भी वयस्क के लिए बीएमआई अगर 18.5 से 25 के बीच हो तो ठीक समझी जाती है।
यदि 30 से अधिक हो तो आप ओवरवेट हैं। यदि इससे भी अधिक हो तो आप ओबेस यानी बहुत मोटे की श्रेणी में आते हैं। वजन कम करने के लिए बीएमआई हमेशा विश्वसनीय नहीं होता।
इसकी वजह यह है कि जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते हैं, उनकी मांसपेशियों का वजन शरीर में उपस्थित वसा से अधिक होता है इसलिए कसरती शरीर वालों का बीएमआई हमेशा अधिक होगा। इसी तरह बुजुर्गों के लिए बीएमआई यदि 25 से 27 के बीच हो तो उनके लिए ठीक रहता है।
यदि आपकी उम्र 65 से अधिक है तो अधिक बीएमआई अस्थिक्षरण से सुरक्षा प्रदान करता है। बच्चों में मोटापा एक बड़ी समस्या के रूप में तेजी से उभर रहा है इसलिए मोटे बच्चों के लिए बीएमआई कैल्क्यूलेटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बच्चे का आदर्श वजन किसी योग्य चिकित्सक से तय कराएं।
आदर्श वजन महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होता है। यहां तक कि एशियाई और कॉकेशियन नस्ल की महिलाओं के आदर्श वजन में भी फर्क हो सकता है। यदि कोई महिला पूरे 5 फुट की है तो उसका आदर्श वजन 45.500 किलो होना चाहिए। यदि लंबाई 5 फुट से कम हो तो हरेक इंच पर 2 किलो 700 ग्राम वजन गणना में कम कर देना चाहिए।
अब यह तय कीजिए कि आपके शरीर का ढांचा छोटा, मध्यम या बड़े आकार का है। इसे जानने का एक बहुत ही आसान तरीका है। अपनी कलाई का नाप लीजिए। यदि यह पूरे 6 इंच हो तो आपके शरीर का ढांचा मध्यम आकार का है। इसी तरह यदि कलाई का नाप 6 इंच से कम आता है तो अपने आदर्श वजन में से 10 प्रतिशत घटा दें। यदि ज्यादा आता है तो जाहिर है कि आपके शरीर का ढांचा बड़ा है, इसलिए आदर्श वजन में 10 प्रतिशत बढ़ा दें।
पुरुषों के लिए यदि कोई पुरुष पूरे 5 फुट का है तो उसका आदर्श वजन 48 किलो 200 ग्राम होना चाहिए। यदि कलाई का नाप ठीक 7 इंच हो तो आपके शरीर का ढांचा मध्यम आकार का है। यदि कलाई का नाप 7 इंच से कम है तो आपके शरीर का ढांचा छोटा है। इसलिए आदर्श वजन में 10 प्रतिशत कम कर लें।
यदि कलाई का नाप 7 इंच से अधिक आता है तो आपके शरीर का ढांचा बड़े आकार का है तो आदर्श वजन में 10 प्रतिशत का इजाफा कर लें। जो पुरुष बॉडी बिल्डिंग करते हैं उनके मामले में आदर्श वजन फर्क हो सकता है।
हमेशा याद रखें कि वजन कम करने की जरूरत सभी को नहीं होती। वजन कम करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें। केवल परिजनों या दोस्तों की सलाह पर ही भरोसा न करें।

Subscribe to:
Posts (Atom)